Computer Notes PDF In Hindi For All Subjects

Computer Notes PDF In Hindi For All Subjects Download 

नमस्कार दोस्तों
स्वागत है आपका हमारी वेबसाइट पे !!!
आज हम आपके लिए लेकर आये हैं Download Computer Notes In Hindi PDF जैसा की आपको पता है बिना कम्प्यूटर कोई भी एग्जाम पूरा नही हो रहा है. मतलब, आपको हर एग्जाम में कम्प्यूटर पेपर जरुर देना होता है. 9वीं कक्षा और 10वीं क्लास में भी कम्प्यूटर का पेपर होने लगा है. और प्रतियोगी परिक्षाओं में तो पहले से ही होता आ रहा है.इसलिए, अब कम्प्यूटर नोट्स बिना आपका काम नही चलने वाला है. तो इस सुविधा के लिए हमने आपके लिए तैयार किए हैं स्पेशल कम्प्यूटर नोट्स हो आपके हर कम्प्यूटर एग्जाम में काम आएंगे. इन कम्प्यूटर नोट्स को हिंदी में ही तैयार किया गया है.

विभिन्न कम्प्यूटर कोर्स जैसे RSCIT, MSCIT, CCC आदि कम्प्यूटर कोर्स के लिए भी ये कम्प्यूटर नोट्स महत्वपूर्ण होंगे. आप सर्टिफिकेट लेने के लिए इन कोर्सेस की तैयारी के लिए भी नीचे दिए गए कम्प्यूटर नोट्स (Computer Notes in Hindi) से कम्प्यूटर एग्जाम पास कर पाएंगे. तो चलिए, कम्प्यूटर नोट्स की पढ़ाई करते हैं.
हम आपको बेसिक कम्प्यूटर नोट्स से लेकर इंटरनेट, प्रोग्रामिंग, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम आदि विषयों के नोट्स उपलब्ध करवा रहे हैं. नीचे आपको नोट्स टेबल दी जा रही है. जिस विषय पर आपको कम्प्यूटर नोट्स की आवश्यकता है उस विषय पर माउस से क्लिक करें और मोबाइल फोन में उंगली/अंगूठा से टैप करें.

Post Related Links

Basic Computer Knowledge Questions 

प्रश्न -: कंप्यूटर क्या है ? कंप्यूटर की परिभाषा क्या है ?

उत्तर -: कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक संयंत्र है। जो कि उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों के आधार पर सूचना प्रदान करता है।

प्रश्न -: कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई है ?

उत्तर -: कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति अंग्रेजी के कंप्यूट ( compute ) शब्द से हुई है। जिसका अर्थ होता है – गणना करना । कंप्यूट ( compute ) शब्द से कंप्यूटर ( computer ) अर्थात् गणना करने वाला।

प्रश्न -: कंप्यूटर को हिन्दी में क्या कहते हैं ?

उत्तर -: कंप्यूटर को हिन्दी में संगणक कहा जाता है।

प्रश्न -: कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर -: कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं –

1. डिजिटल
2. एनालॉग
3. हाइब्रिड

प्रश्न -: हार्डवेयर क्या होते हैं ?

उत्तर -: कंप्यूटर की भौतिक संरचना में शामिल सारे संयंत्र और उपकरण हार्डवेयर कहलाते हैं।

प्रश्न -: सॉफ्टवेयर क्या होते हैं ?

उत्तर -: सॉफ्टवेयर ऐसे प्रोग्राम होते हैं जो कंप्यूटर को संचालन के लिए निर्देश देते हैं। ये हार्डवेयर को बताते हैं कि क्या करना है? कैसे करना है ?

प्रश्न -: इनपुट डिवाइस क्या होते हैं ?

उत्तर -: ये वो डिवाइस होते हैं जो उपयोगकर्ता ( user ) के निर्देशों को केन्द्रीय संसाधन इकाई ( cpu ) तक पहुंचाते हैं।

जैसे कि -: mouse, keyboard, camera, scanner, barcode reader, light pen etc.

प्रश्न -: आउटपुट डिवाइस क्या होते हैं ?

उत्तर -: ये वो डिवाइस होते हैं जो उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों को केंद्रीय संसाधन इकाई द्वारा दिए गए एक परिणाम के रूप में प्रदान करते हैं।

जैसे कि -: monitor, printer, projector, sound speaker etc.

प्रश्न -: केंद्रीय संसाधन इकाई ( central processing unit / cpu ) क्या होता है।

उत्तर -: यह कंप्यूटर के सभी हिस्सों को नियंत्रित करता है। इसलिए इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कहा जाता है। इसके मुख्यत: तीन भाग होते हैं।

1. Memory
2. ALU ( Arithmetic Logic Unit )
3. Control unit

प्रश्न -: बाज़ार के तौर पर कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं ?

उत्तर -: वर्तमान युग कंप्यूटर प्रोद्यौगिकी का युग है। हर वस्तु कम्प्यूटर से जुड़ी हुई है। आज के इस युग में सिर्फ गणना करना ही कम्प्यूटर का कार्य नहीं है। आज मनुष्य के प्रत्येक कार्य को सरल बनाने के लिए कई प्रकार के कम्प्यूटर मौजूद हैं। विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए कम्प्यूटर भी विभिन्न प्रकार के हैं।

जैसे कि -: Desktop Computer, laptop, mobile phone, Tablet, Server computer, Smart TV, Game Devices, Smart Watch etc.

प्रश्न -: कंप्यूटर फुल फॉर्म क्या है ? ( computer full form in hindi )

उत्तर -: शैक्षणिक परिभाषा में कंप्यूटर फुल फॉर्म/ computer full form in hindi उपलब्ध नहीं है। यह सिर्फ एक शब्द से निर्मित शब्द है। कंप्यूट से कंप्यूटर।

प्रश्न -: कंप्यूटर की भाषाएं क्या हैं ?

उत्तर -: कंप्यूटर की भाषाएं मुख्यत: तीन प्रकार की होती हैं।

1. मशीनी कूट भाषा
2. एसेंबली कूट भाषा
3. उच्च स्तरीय भाषाएं

प्रश्न -: कंप्यूटर की उच्च स्तरीय भाषाएं क्या होती हैं ?

उत्तर -: उच्च स्तरीय भाषाएं मनुष्य के बोल चाल और लिखने में प्रयुक्त होने वाली भाषाओं जैसी होती हैं। इस प्रकार की भाषाओं के विकास का श्रेय आईबीएम कंपनी को जाता है।

कुछ उच्चस्तरीय भाषाएं निम्न लिखित हैं।

1. फॉरट्रान -: यह पहली उच्च स्तरीय भाषा है। इसी भाषा का विकास आईबीएम के जे. डब्ल्यू. बेकस ने 1957 में किया था।
2. कोबोल -: इस भाषा का विकास व्यवसायिक कार्यों को आसान बनाने के लिए किया गया।
3. बेसिक -: इस भाषा में प्रोग्राम में निहित आदेश के किसी निश्चित भाग को निष्पादित किया जा सकता है।
4. अल्गोल -: इस भाषा का विकास जटिल बीजगणितीय गणनाओं में प्रयोग हेतु किया गया।
5. पास्कल -: यह अल्गोल का ही परिवधित रूप है। इसमें सभी चरों को परिभाषित किया गया है।
6. कोमाल -: इस भाषा का प्रयोग माध्यमिक स्तर के छात्रों के लिए किया जाता है।
7. लोगो -: इस भाषा का प्रयोग बच्चों को ग्राफिक रेखा अनुकृतियों की शिक्षा देने के लिए किया जाता है।
8. प्रोलॉग -: इस भाषा का विकास 1973 में फ्रांस में किया गया था। इसका विकास कृत्रिम बुद्धि के कार्यों के लिए किया गया है।
9. फोर्थ -: इस भाषा का आविष्कार चार्ल्स मूरे ने किया था। इसका उपयोग कंप्यूटर के सभी प्रकार के कार्यों में होता है।
प्रश्न -: कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया ? (computer basic knowledge in hindi)

उत्तर -: कंप्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बेबेज ने किया ।

प्रश्न -: कंप्यूटर साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है ?

उत्तर -: कंप्यूटर साक्षरता दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न -: कैलकुलेटर का आविष्कार किसने किया ?

उत्तर -: कैलकुलेटर के आविष्कारक का नाम पास्कल है।

प्रश्न -: आधुनिक कंप्यूटर की खोज सर्वप्रथम कब हुई ?

उत्तर -: सन् 1946 में सर्वप्रथम आधुनिक कंप्यूटर की खोज हुई।

प्रश्न -: कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई क्या है ?

उत्तर -: कंप्यूटर डाटा की सबसे छोटी इकाई बिट है ।

प्रश्न -: बाइनरी नंबर प्रणाली में कितने अंक होते हैं ?

उत्तर -: बाइनरी नंबर प्रणाली में 0 और 1 अंक होते हैं।

प्रश्न -: 1 बाइट में कितने बिट होते हैं ? (computer gk in hindi)

उत्तर -: 1 बाइट में 8 बिट होते हैं ।

प्रश्न -: 1 किलो बाइट में कितने बाइट होते हैं ?

उत्तर -: 1 किलो बाइट में 1024 बाइट होते हैं।

प्रश्न -: 1 मेगा बाइट में कितने किलो बाइट होते हैं ?

उत्तर -: 1 मेगा बाइट में 1024 किलो बाइट होते हैं।

प्रश्न -: 1 गीगा बाइट में कितने मेगा बाइट होते हैं ?

उत्तर -: 1 गीगा बाइट में 1024 मेगा बाइट होते हैं।

प्रश्न -: विश्व के सबसे पहले डिजिटल कंप्यूटर का नाम क्या था ?

उत्तर -: विश्व के पहले कंप्यूटर का नाम इनियेक ( ENIAC / Electronic Numerical Integrator And Computer ) था।

प्रश्न -: विश्व के सबसे पहले सुपर कंप्यूटर का नाम क्या है ?

उत्तर -: विश्व के पहले सुपर कंप्यूटर का नाम क्रे के. 1 – एस है।

प्रश्न -: विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर कब बना ?

उत्तर -: विश्व का सबसे पहला सुपर कंप्यूटर 1979 में बनकर तैयार हुआ था । इसे अमेरिका की क्रे रिसर्च कंपनी ने बनाया था।

प्रश्न -: भारत में प्रथम डिजिटल कंप्यूटर का आगमन कब हुआ ?

उत्तर -: सन् 1955

प्रश्न -: भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का नाम क्या है ?

उत्तर -: भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का नाम सिद्धार्थ है।

प्रश्न -: भारत में प्रथम कंप्यूटर का निर्माण किसने किया था ?

Related Pdf Download

Maths Topicwise Free PDF > Click Here To Download English Topicwise Free PDF > Click Here To Download
GK/GS/GA Topicwise Free PDF > Click Here To Download Reasoning Topicwise Free PDF > Click Here To Download
Indian Polity Free PDF > Click Here To Download History  Free PDF > Click Here To Download
Computer Topicwise Short Tricks > Click Here To Download EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download
Hindi Topicwise Free PDF > Click Here To Download Science Notes Download > Click Here To Download

Computer General Knowledge

1. सेविंग की प्रक्रिया है – मेमोरी से स्टोरेज माध्यम तक दस्तावेज कॉपी करना
2. डाइरेक्टरी के अंदर की डाइरेक्टरी को कहा जाता है – सब डाइरेक्टरी
3. C.A.D. का तात्पर्य है – कंप्यूटर एडेड डिजाइन
4. ओरेकल है – डाटाबेस सॉफ्टवेयर
5. असेम्बलर का कार्य है – असेम्बली भाषा को यंत्र भाषा में परिवर्तित करना
6. भारत में सर्वप्रथम दिखाई देने वाला कंप्यूटर वाइरस है – सी-ब्रेन
7. उस नेटवर्क टोपोलॉजी का क्या नाम है, जिसमें प्रत्येक संभावित नोड में द्विदिशीय कड़ियां हैं? – मेश

8. वह बिंदु जिस पर डाटा कंप्यूटर में प्रवेश करता है या निकलता है – टर्मिनल
9. विश्व का प्रथम कंप्यूटर नेटवर्क माना जाता है – ARPANET
10. लिनक्स एक उदाहरण है – ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर का
11. पहले से चल रहे कंप्यूटर को रीस्टार्ट करना कहलाता है – रीबूटिंग
12. सॉफ्टवेयर कोड में त्रुटियां ढूंढ़ने की प्रक्रिया को कहा जाता है – डीबगिंग
13. सीपीयू का वह भाग जो अन्य सभी कंप्यूटर कंपोनेन्टस की गतिविधियों को कोआर्डिनेट करता है –कंट्रोल यूनिट
14. कंप्यूटर में जाने वाले डेटा को कहते हैं – इनपुट
15. कंप्यूटर में डेटा किसे कहा जाता है? – चिन्ह व संख्यात्मक सूचना को
16. A.L.U. का पूरा नाम होता है – Arithmetic Logical Unit
17. कंप्यूटर का नियंत्रक भाग कहलाता है – सी. पी.यू.
18. कंप्यूटर के सभी भागों के बीच सामंजस्य स्थापित करता है – कंट्रोल यूनिट
19. माइक्रोप्रोसेसर जो कंप्यूटर का मस्तिष्क होता है, उसे कहा जाता है – माइक्रोचिप
20. ALU परिचालन संपन्न करता है – अर्थमैटिक
21. एक हार्डवेयर डिवाइस जो डाटा को अर्थपूर्ण इनफार्मेशन में परिवर्तित करता है – प्रोसेसर
22. CRAY क्या है? – सुपर कंप्यूटर
23. टेलीप्रोसेसिंग तथा टाइमशेयरिंग का प्रयोग किस पीढ़ी के कंप्यूटर में हुआ? – तृतीय पीढ़ी
24. वह उपकरण जो हैन्डहेल्ड ऑपरेटिंग प्रणाली का इस्तेमाल करता है? – पीडीए
25. कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं? – दो प्रकार के
26. प्वाइंट एंड ड्रॉ डिवाइस कहा जाता है – माउस को
27. ट्रैक बाल उदाहरण है – पॉइंटिंग डिवाइस
28. सॉफ्ट कॉपी एक आउटपुट है, तो हार्ड कॉपी क्या है? – प्रिंटेड आउटपुट
29. सेकंडरी स्टोरेज मीडिया से हार्डडिस्क में सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों को कॉपी करने की प्रक्रिया को कहते हैं – इनस्टॉलेशन
30. किस मेमोरी में रखा डाटा बिजली जाते ही समाप्त हो जाता है? – रैम
31. डीवीडी उदाहरण है – ऑप्टिकल डिस्क
32. CD-RW का पूरा नाम है – Compact Disc Rewritable
33. सूचनाएं एक यूनिट से दूसरी यूनिट तक ले जाने व उन्हें वापस लाने का काम कौन करता है? – डाटा बेस
34. कंप्यूटर में अनवरत विद्युत आपूर्ति का संक्षिप्त रूप क्या है? – यू. पी. एस.
35. मदरबोर्ड में क्या रहता है जो मदरबोर्ड पर सीपीयू को दूसरे पुर्जों से जोड़ता है? – सिस्टम बस
36. प्रथम गणना यंत्र है – अबैकस
37. कंप्यूटर यूजर की वैधता की पहचान करने बाली पद्धति कहलाती है – Authentication
38. मॉड्यूलेटर-डी-मॉड्यूलेटर का सामान्य नाम है – मोडेम
39. पहले से ऑन कंप्यूटर को रीस्टार्ट करने को क्या कहते हैं? – वार्म बूटिंग
40. HTML डॉक्युमेंट बनाने के लिए किसकी जरूरत होती है? – टैक्स्ट एडीटर की
41. कंप्यूटर से अधिकाश प्रोसेसिंग होती है – सीपीयू में
42. वेबसाइट कलेक्शन है – वेब पेजेस का
43. किस प्रोग्रामिंग लैंग्वेज को ट्रांसलेटर की जरूरत नहीं होती है? – मशीन लैंग्वेज
44. एक्सेल स्प्रेडशीट का एक्स्टेंशन है – .xlsx
45. फाइल एक्सटेंशन किसलिए इस्तेमाल होते हैं? – फाइल टाइप को आइडेंटिफाई करने के लिए
46. एक्सेल वर्कबुक संग्रह है – वर्कशीट का
47. ई-मेल पते के दो भाग कौन-से होते हैं? – प्रयोक्ता का नाम और डोमेन नंबर
48. कैड शब्द का संबंध कंप्यूटर में किससे हैं? – डिजाइन से
49. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का नाम क्या है? –सिद्धार्थ
50. कंप्यूटर प्रोग्रामों को हाई-लेवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के रूप में लिखा जाता है। मानव द्वारा पढ़े जाने योग्य प्रोग्राम के अनुवाद को कहा जाता है – सोर्स कोड

download pdf

MyNotesAdda.com will update many more new pdf and study materials and exam updates, keep Visiting and share our post, So more people will get this.

This PDF is not related to MyNotesAdda and if you have any objection over this pdf , you can mail us at zooppr@gmail.com

Please Support us By Joining the Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.

Tegs- Computer Notes PDF in Hindi, Basic Computer Notes PDF in Hindi, Computer Notes in Hindi, Computer Notes PDF in English, Computer Handwritten Notes in Hindi PDF, Computer Notes in English, Basic computer notes for students, दक्ष कंप्यूटर बुक PDF Download

 

Comments are closed.