Short Notes of Indian Polity for IAS Prelims 2020

Short Notes of Indian Polity for IAS Prelims 2020

नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आपका हमारी बेबसाईट पर !

आज की हमारी यह पोस्ट भारतीय राजव्यवस्था Short Notes of Indian Polity for IAS Prelims 2020 बिषय से सन्बन्धित है , इस पोस्ट में हम आपको भारतीय राजव्यवस्था ( Indian Polity ) बिषय से संबंधित सभी प्रकार की PDF को Download करने की LInk उपलब्ध कराऐंगे ! जिन पर क्लिक करके आप इनको Download कर पाएँगे ! जो कि आपको आने बाले सभी प्रकार के Competitive Exams में काम आयेंगी !अभी हमारे पास भारतीय राजव्यवस्था ( Indian Polity ) बिषय से सन्बन्धित जितनी PDF हैं वो इस पोस्ट मे हम आपको उपलब्ध करा रहे है ! और आगे जितनी भी भारतीय राजव्यवस्था ( Indian Polity ) बिषय से सन्बन्धित PDF हमारे पास आयेंगी उनकी लिन्क भी इसी पोस्ट में Add की जायेगी , सो आप सभी से Request है कि आप इस पोस्ट को अपने Browser के BOOKMARK में Save कर लीजिये , और Check करते रहियेगा !

Polity के अलाबा अन्य सभी बिषयों की PDF से संबंधित पोस्ट भी हमारी इस बेबसाइट पर उपलब्ध हैं, तो आप इस बेबसाइट को Regularly Visit करते रहिये ! कृपया कमेन्ट के माध्यम से जरूर बतायें कि आपको कौन से बिषय पर PDF चाहिये ! Short Notes of Indian Polity for IAS Prelims 2020

इसके अलाबा इन सभी PDF को हम अपने Apps पर व Telegram Group में भी आपको Available कराते हैं , जहां से आप इन्हें Download कर सकते हैं ! आप नीचे दी गई Link की सहायता से हमारे Apps – ” Mynotesadda.com ” को Google Play Store से Download कर सकते हैं व Telegram Group को Join कर सकते हैं !

 

     Topic Related Posts

 

 

About: Indian Polity - Hindi (Google Play version) | | Apptopia

Short Notes of Indian Polity

 

  1. प्रश्‍न – किस संविधान संशोधन अधिनियम ने राज्‍य के नीति निर्देशक तत्‍वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया? उत्‍तर – 42वें संविधान संशोधन अधिनियम (1976) ने
  2. प्रश्‍न – भारत के कौन से राष्‍ट्रपति ‘द्वितीय पसंद'(Second Preference) के मतों की गणना के फलस्‍वरूप अपना निश्चित कोटा प्राप्‍त कर निर्वाचित हुए? उत्‍तर – वी. वी. गिरि
  3. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद के अंतर्गत वित्‍तीय आपातकाल की व्‍यवस्‍था है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 360
  4. प्रश्‍न – भारतीय संविधान कौन सी नागरिकता प्रदान करता है? उत्‍तर – एकल नागरिकता
  5. प्रश्‍न – प्रथम पंचायती राज व्‍यवस्‍था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्‍टूबर, 1959 को किस स्‍थान पर किया था? उत्‍तर – नागौर (राजस्‍थान)
  6. प्रश्‍न – लोकसभा का कोरम कुल सदस्‍य संख्‍या का कितना होता है? उत्‍तर – 1/10
  7. प्रश्‍न – पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन तथा पुनर्निरीक्षण किसके द्वारा किया जाताहै? उत्‍तर – राष्‍ट्रीय विकास परिषद
  8. प्रश्‍न – राज्‍य स्‍तर पर मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है? उत्‍तर – राज्‍यपाल
  9. प्रश्‍न – नए राज्‍य के गठन अथवा सीमा परिवर्तन का अधिकार किसे है? उत्‍तर – संसद को
  10. प्रश्‍न – भारत में लोकसभा किसके द्वारा भंग की जाती है? उत्‍तर – प्रधानमंत्री के परामर्श से राष्‍ट्रपति द्वारा
  11. प्रश्‍न – भारतीय संविधान में संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति में
  12. प्रश्‍न – राज्‍य सभा का सर्वप्रथम गठन कब हुआ? उत्‍तर – 3 अप्रैल, 1952
  13. प्रश्‍न – संसद का कोई सदस्‍य अपने अध्‍यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना कितने दिनों तक सदन में अनुपस्थित रहे, तो उसका स्‍थान रिक्‍त घोषित कर दिया जाता है? उत्‍तर – 60 दिन
  14. प्रश्‍न – लोकसभा अध्‍यक्ष को कौन चुनता है? उत्‍तर – लोकसभा के सदस्‍य
  15. प्रश्‍न – क्‍या संघ शासित क्षेत्र भी राज्‍य सभा में अपना प्रतिनिधि भेजते हैं? उत्‍तर – हाँ, भेजते हैं।
  16. प्रश्‍न – केन्‍द्र सरकार का संवैधानिक प्रधान कौन होता है? उत्‍तर – राष्‍ट्रपति
  17. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पद के चुनाव सम्‍बन्‍धी विवाद को किसे निर्देशित किया जाता है? उत्‍तर – सर्वोच्‍च न्‍यायालय को
  18. प्रश्‍न – देशी नरेशों के प्रिवीपर्सों और विशेषाधिकारों को किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा समापन किया गया? उत्‍तर – 26वें संशोधन अधिनियम द्वारा
  19. प्रश्‍न – संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था? उत्‍तर – कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर
  20. प्रश्‍न – संविधान का कौनसा अनुच्‍छेद सामाजिक समानता का अधिकार प्रदान करता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 15
  21. प्रश्‍न – संवैधानिक संशोधन के लिए विधेयक को संसद के किस सदन में पेश किया जाता है? उत्‍तर – किसी भी सदन में
  22. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पद पर (कार्यकारी राष्‍ट्रपति के अलावा) सबसे कब अवधि के लिए पदारूढ़ रहने वाले व्‍यक्ति कौन है? उत्‍तर – डॉ. जाकिर हुसैन
  23. प्रश्‍न – राज्‍यों का भाषायी आधार पर गठन किस वर्ष किया गया था? उत्‍तर – 1956 ई. में
  24. प्रश्‍न –
  25. भारतीय संविधान में किस अनुच्‍छेद को संविधान की आत्‍मा के नाम से जाना जाता है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 32
  26. प्रश्‍न – बिहार विधान सभा में सदस्‍यों की संख्‍या कितनी है? उत्‍तर – 243
  27. प्रश्‍न – लोकसभाके चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन किस वर्ष की जनगणना के बाद किया जाएगा? उत्‍तर – 2026 ई.
  28. प्रश्‍न – गोवा को किस वर्ष राज्‍य का दर्जा दिया गया? उत्‍तर – 1987 ई. में
  29. प्रश्‍न – नगर निगम के सर्वोच्‍च अधिकारी को क्‍या कहते हैं? उत्‍तर – महापौर
  30. प्रश्‍न – प्रथम लोकसभा चुनाव में कितने राजनीतिक दलों को राष्‍ट्रीय दल के रूप में मान्‍यता दी गई थी? उत्‍तर – 14
  31. प्रश्‍न – प्रधानमंत्री का सचिवालय किसके अधीन होता है? उत्‍तर – गृह मंत्रालय के अधीन
  32. प्रश्‍न – संविधान सभा द्वारा पारित संविधान में कुल कितने अनुच्‍छेद और अनुसूचियाँ थी? उत्‍तर – 395 अनुच्‍छेद व 8 अनुसूचियों
  33. प्रश्‍न – भारतीय संविधान कितने भागों में विभाजित है? उत्‍तर – 22 भागों में
  34. प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अन्‍तर्गत संविधान में संशोधन सम्‍बन्‍धी पहल का अधिकार किसे हैं? उत्‍तर – भारतीय संसद को
  35. प्रश्‍न – कौन सा अधिकार अब आपातकाल में भी समाप्‍त या सीमित नहीं किया जा सकता है? उत्‍तर – व्‍यक्तिगत स्‍वतंत्रता तथा जीवन की सुरक्षा का अधिकार
  36. प्रश्‍न – संविधान के अनुच्‍छेद 24 के अन्‍तर्गत कितने वर्ष से कम आयु वाले किसी बालक को कारखानों, खानों या किसी अन्‍य जोखिम भरे काम में नियुक्‍त नहीं किया जा सकता? उत्‍तर – 14 वर्ष
  37. प्रश्‍न – संविधान के अनुच्‍छेद 368 में किस प्रक्रिया का उल्‍लेख किया गया है? उत्‍तर – संविधान संशोधन की प्रक्रिया का
  38. प्रश्‍न – भारतीय संविधान के अनुसार भारत का स्‍वरूप क्‍या है? उत्‍तर – संघीय राज्‍य
  39. प्रश्‍न – स्‍वतंत्र भारत के प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे? उत्‍तर – चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
  40. प्रश्‍न – ‘यदि कोई सरकार निर्देशक तत्‍वों की उपेक्षा करती है, तो उसे निश्चित ही इसके लिए मतदाताओं के समक्ष उत्‍तरदायी होना पड़ेगा’ यह कथन किसका है? उत्‍तर – डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर का
  41. प्रश्‍न – मताधिकार के लिए न्‍यूनतम आवश्‍यक आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई? उत्‍तर – 61वें संशोधन द्वारा
  42. प्रश्‍न – राष्‍ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किस सदन द्वारा लगाया जा सकता है? उत्‍तर – संसद के किसी भी सदन द्वारा
  43. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद द्वारा राष्‍ट्रपति को अध्‍यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गई है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 123 के द्वारा
  44. प्रश्‍न – भारत का राष्‍ट्रपति किसी ऐसे प्रश्‍न पर जिसमें विधि और तथ्‍य के प्रश्‍न अन्‍तर्ग्रस्‍त हों, किससे परामर्श प्राप्‍त कर सकताहै? उत्‍तर – सर्वोच्‍च न्‍यायालय से
  45. प्रश्‍न – सर्वप्रथम किस अधिनियम के द्वारा भारत में उत्‍तरदायी शासन की स्‍थापना की गई? उत्‍तर – 1919 के भारत शासन अधिनियम द्वारा
  46. प्रश्‍न – संविधान सभा के अस्‍थायी अध्‍यक्ष थे? उत्‍तर – डॉ. सच्चिदानन्‍द सिन्‍हा
  47. प्रश्‍न – अखिल भारतीय कांग्रेस ने किस वर्ष यह प्रस्‍ताव पारित किया कि भारत की जनता स्‍वयं बिना किसी विदेशी हस्‍तक्षेप के अपने संविधान का निर्माणकरेगी? उत्‍तर – 1936 में
  48. प्रश्‍न – वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्‍त है? उत्‍तर – 6
  49. प्रश्‍न – मौलिक अधिकारों की सुरक्षा हेतु न्‍यायालय कितने प्रकार के लेख (Writ) जारी कर सकता है – 5 प्रकार
  50. प्रश्‍न – लोक नियोजन के विषय में अवसर की समानता का उल्‍लेख संविधान के किस अनुच्‍छेद में किया गया है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 16 में
  51. प्रश्‍न – किसी विधेयक को धन विधेय के रूप में कौन प्रमाणित करता है? उत्‍तर – लोकसभा का अध्‍यक्ष
  52. प्रश्‍न – सर्वप्रथम पंचायती राज व्‍यवस्‍था का उद्घाटन पं. जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्‍टूबर, 1959 को किस स्‍थान पर किया था? उत्‍तर – नागौर (राजस्‍थान)
  53. प्रश्‍न – योजना आयोग के उपाध्‍यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में किसके समकक्ष दर्जा दिया गया है? उत्‍तर – केन्‍द्रीय केबिनेट मंत्री के समकक्ष
  54. प्रश्‍न – किस प्रधानमंत्री के कार्यकाल में दल-बदल विरोधी विधेयक पास हुआ था? उत्‍तर – राजीव गांधी के कार्यकाल में
  55. प्रश्‍न – संविधान के किस अनुच्‍छेद में न्‍यायपालिका के कार्यपालिका से पृथक्‍करण की बात कही गई है? उत्‍तर – अनुच्‍छेद 50 में
  56. प्रश्‍न – उच्‍चतम न्‍यायालय की पहली महिला न्‍यायाधीश कौन थी? उत्‍तर – फातिमा बीबी
  57. प्रश्‍न – संविधान में वर्तमान में कितने अनुच्‍छेद तथा अनुसूचियां है? उत्‍तर – 444 अनुच्‍छेद तथा 12 अनुसूचियाँ
  58. प्रश्‍न – संविधान की प्रस्‍तावना में संशोधन करके क्‍या शब्‍द जोड़े गए? उत्‍तर – पंथ निरपेक्ष, समाजवादी और अखण्‍डता शब्‍द जोड़े गए
  59. प्रश्‍न – राज्‍य की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित होती है? उत्‍तर – राज्‍यपाल में
  60. प्रश्‍न – कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान सभा में कुल कितने सदस्‍य होने थे? उत्‍तर – 389
  61. प्रश्‍न – संविधान सभा का गठन किसकी सिफारिश पर किया गया था? उत्‍तर – कैबिनेट मिशन योजना की सिफारिश पर
  62. प्रश्‍न – भारतीय स्‍वाधीनता अधिनियम को किस दिन ब्रिटिश सम्राट की स्‍वीकृति मिली? उत्‍तर – 18 जुलाई,1947
  63. प्रश्‍न – जब भारत स्‍वतंत्र हुआ उस समय ब्रिटेन में किस दल की सरकार थी? उत्‍तर – लेबरपार्टी की सरकार थी।
  64. प्रश्‍न – संविधान की प्रस्‍तावना में हमारे देश का कौन सा नाम उल्लिखित है? उत्‍तर – भारत, इण्डिया
  65. प्रश्‍न – भारतीय संसद की कार्यवाही में बिना सदस्‍यता प्राप्‍त किए कौन भाग ले सकता है? उत्‍तर – भारत का महान्‍यायवादी (अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया)

Download pdf

 

DOWNLOAD MORE PDF

Maths Notes CLICK HERE
English Notes CLICK HERE
Reasoning Notes CLICK HERE
Indian Polity Notes CLICK HERE
General Knowledge CLICK HERE
General Science Notes
CLICK HERE

 

mynotesadda.com will update many more new pdf and study materials and exam updates, keep Visiting and sharing our post, So more people will get this. This PDF is not related to mynotesadda.com  and if you have any objection over this pdf, you can mail us at info@mynotesadda.com

Here you can also check and follow our Facebook Page (mynotesadda ) and our Facebook Group. Please share, comment, and like Our post on Facebook! Thanks to Visit our Website and keep Follow our Site to know our New Updates which is Useful for Your future Competitive Exams.

Please Support By Joining Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.

Tags:- laxmikant polity revision notes,indian polity short notes pdf,laxmikant polity chapter wise notes pdf,polity notes for upsc pdf free download,indian polity notes pdf vision ias,polity notes pdf in english,indian polity notes pdf for ssc,indian polity handwritten notes pdf in hindi

Comments are closed.