100 + Important MP GK Questions Answer In Hindi 2022

100 + Important MP GK Questions Answer In Hindi 2022

Hello Students,

Mp gk questions answer in hindi 100 + Important MP GK Questions Answer In Hindi 2022  मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्नावली में प्रश्नों को पढ़े और अपना मूल्यांकन करें कि आप को किस प्रकार के प्रश्नों में आसानी हुई और कहां प्रश्नों के उत्तर हल करने में देरी हुई । अभी के लिए इन जरूरी mp gk question in hindi 2022 प्रश्नों को पढ़िए और समझिए। और मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े हुए प्रश्नों ( mp gk questions answer in hindi ) को हल करने के लिए अपने आपको मजबूत बनाइए।म.प्र. राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा MPPSC PRE Exam में पूछे जाने वाले वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्नों का संग्रह तैयार किया गया है। आशा करते हैं कि परीक्षा की दृष्टि से उपयोगी सिद्ध होगा। आपके सुझाव, परामर्श एवं फीडबेक हमें सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सुझाव ईमेल mpgkpdf@gmail.com के माध्यम से आमंत्रित हैं।

100 + Important MP GK Questions Answer In Hindi 2022 MPPSC और अन्य मध्य प्रदेश सरकार की नौकरियों की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Madhya Pradesh General Knowledge Questions and answers 2023 के साथ खुद को अपडेट रखना अत्यंत आवश्यक है। हालांकि, सामान्य ज्ञान एक कठिन विषय नहीं माना जाता है, लेकिन आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता है।

100 + Important MP GK Questions Answer In Hindi 2022 मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान विषय में राज्य की अर्थव्यवस्था, संस्कृति, इतिहास जैसे कई उप-विषय शामिल हैं। इस पोस्ट में, हम बहुत ही महत्वपूर्ण Madhya Pradesh GK के प्रश्न प्रदान कर रहे हैं, जो कि सरकारी नौकरी जैसे MP Police, Patwari, MP VDO, TET, आदि में पूछे जा सकते हैं।

आने वाले महीनों में, मध्य प्रदेश सरकार विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए notification जारी करेगी। इसलिए उम्मीदवारों को इस पोस्ट में दिए गए MP Gk Question 2023 को अवश्य पढ़ना चाहिए। उम्मीदवार प्रश्नों को आसानी से समझ सकें, इसलिये, हम सभी प्रश्न और उत्तर हिंदी भाषा में ही दे रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर Latest MP GK Questions Answer In Hindi 2022 -:

प्रश्न -: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय कहां स्थित है ?

उत्तर. भोपाल

प्रश्न -: रामायण कला संग्रहालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर. ओरछा ( निवाड़ी जिला )

प्रश्न -: भारत भवन के वास्तुकार कौन हैं ?

उत्तर. चार्ल्स कोरिया

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पुराने विधान सभा भवन को किस नाम से जाना जाता है ?

उत्तर. मिंटो हॉल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सांची का स्तूप कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: आर सी वी पी नोरोन्हा प्रशासनिक अकादमी कहां स्थित है ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर. भोपाल में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में प्रथम बाघ संरक्षण परियोजना कब और कहां से शुरू हुई थी ?

उत्तर. 1974 में कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान से

Topic Related Posts

प्रश्न -: चंदेरी के किले का निर्माण किसने और कब करवाया था ?

उत्तर. प्रतिहार नरेश कीर्तिपाल ने 11 वीं शताब्दी में

प्रश्न -: झाबुआ में होने वाला भगोरिया हाट किस जनजाति का प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है ?

उत्तर. भील जनजाति

प्रश्न -: भारत का एकमात्र दक्षिण-मुखी शिवलिंग कहां स्थित है ?

उत्तर. उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में

प्रश्न -: खजुराहो के विष्णु मंदिर की स्थापना किसने की ?

उत्तर. यशोवर्मन चंदेल ने

प्रश्न -: भीमबेटका की खोज किसने की ?

उत्तर. विष्णु वाकणकर

प्रश्न -: गुप्त वंश का राजकीय चिन्ह क्या था ?

उत्तर. गरुड़

प्रश्न -: लोक कथाओं में वर्णित आल्हा-ऊदल किसके सेनापति थे ?

उत्तर. परमार्दिदेव चंदेल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का जलियां वाला बाग हत्याकांड किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. चरण पादुका नरसंहार (1931 में)

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की पर्यटन राजधानी किसे कहते हैं ?

उत्तर. पचमढ़ी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य सचिव कौन थे ?

उत्तर. श्री एच. एस. कामथ

Ad 3
प्रश्न -: मध्य प्रदेश में भोज नगरी किसे कहा जाता है ?

उत्तर. मांडू

Latest MP GK Quiz In Hindi 2022 -:
प्रश्न -: सिवनी जिले का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?

उत्तर. सिवना वृक्ष

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला जैव आरक्षित मंडल कहां स्थित है ?

उत्तर. पचमढ़ी

प्रश्न -: मध्यप्रदेश में सांची स्तूप का निर्माण किसके द्वारा कराया गया था ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर. सम्राट अशोक

प्रश्न -: होलकर वंश की स्थापना किसने की थी ?

उत्तर. मल्हार राव होलकर

प्रश्न -: रातापानी अभ्यारण कहां स्थित है ?

उत्तर. रायसेन जिले में

प्रश्न -: किस अभिलेख में सती प्रथा का उल्लेख मिलता है ?

उत्तर. ऐरण अभिलेख ( सागर )

प्रश्न -: चटकोरा नृत्य किसके द्वारा किया जाता है ? mp gk questions answer

उत्तर. कोरकू आदिवासियों द्वारा

प्रश्न -: “माचा” कहां का प्रमुख लोक नाट्य है ?

उत्तर. मालवा अंचल

प्रश्न -: गधों का मेला कहां लगता है ?

उत्तर. चित्रकूट ( सतना )

Ad 3
प्रश्न -: “बूढ़ा देव” किस जनजाति के प्रमुख देवता हैं ?

उत्तर. गोंड जनजाति

प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी समारोह मध्य प्रदेश के किस जिले में मनाया जाता है ?

उत्तर. खंडवा

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की न्यायिक राजधानी किसे कहते हैं ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर. जबलपुर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री कौन थे ?

उत्तर. कैलाशचंद्र जोशी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में तेजाजी का मेला कहां लगता है ?

उत्तर. भामावद ( गुना )

प्रश्न -: जबलपुर का नाम किसके नाम पर रखा गया है ?

उत्तर. जाबालि ऋषि

Latest Mppsc Quiz In Hindi 2022 -:
प्रश्न -: राजा नल और रानी दमयंती का संबंध किस क्षेत्र से रहा है।

उत्तर. नरवर क्षेत्र ( शिवपुरी )

प्रश्न -: गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान किस क्षेत्र में प्रदान किया जाता है ?

उत्तर. पत्रकारिता के क्षेत्र में

प्रश्न -: ओरछा की स्थापना किसने और कब की थी ?

उत्तर. राजा रुद्रप्रताप ने 1531 में

प्रश्न -: मोगली लैंड कहां स्थित है ?

उत्तर. पेंच राष्ट्रीय उद्यान ( सिवनी )

Ad 3
प्रश्न -: जंगलों को जलाकर भील जनजाति द्वारा की जाने वाली कृषि क्या कहलाती है ? mp gk questions answer

उत्तर. चिमाता कृषि

प्रश्न -: तात्या टोपे स्मारक कहां स्थित है ?

उत्तर. शिवपुरी

प्रश्न -: मालनपुर औद्योगिक विकास क्षेत्र किस जिले में स्थित है ?

उत्तर. भिण्ड जिले में

प्रश्न -: चौंसठ योगिनी मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर. मितावली ( मुरैना )

प्रश्न -: चूलिया जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. चंबल नदी पर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का पहला आदिवासी खेल विद्यालय कहां स्थित है ?

उत्तर. अलीराजपुर

प्रश्न -: खरबूजा महल कहां स्थित है ?

उत्तर. धार के किले में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के पहले आकाशवाणी केंद्र की स्थापना कहां और कब हुई थी ?

उत्तर. इंदौर में 22 मई 1955 को

प्रश्न -: देश की सबसे छोटी मस्जिद “ढाई सीढ़ी मस्जिद” कहां स्थित है ?

उत्तर. भोपाल

प्रश्न -: “किलों का मणि” किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर. ग्वालियर के किले को

Ad 3
प्रश्न -: कछवाहा वंश कालीन ककनमठ मंदिर कहां स्थित है ?

उत्तर. सिहोनिया क्षेत्र में ( मुरैना जिला )

अन्य लेख -:

Best सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर
मुगल साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
रसायन विज्ञान के प्रश्न उत्तर
भारतीय इतिहास के प्रश्न उत्तर
जीव विज्ञान के प्रश्न उत्तर
कंप्यूटर के प्रश्न उत्तर

 

Latest MP GK Question In Hindi 2022 -:
प्रश्न -: माताटीला बांध परियोजना किन प्रदेशों की संयुक्त परियोजना है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित जंतर मंतर का निर्माण किसने करवाया था ?

उत्तर -: राजा सवाई जयसिंह

प्रश्न -: बाघ की गुफाएं मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर -: धार जिले में

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की सबसे कम सीमा किस प्रदेश से लगती है ?

उत्तर -: गुजरात

प्रश्न -: माखनलाल चतुर्वेदी जी का जन्म मध्य प्रदेश के किस जिले में हुआ था ?

उत्तर -: होशंगाबाद

प्रश्न -: हेलियोडोरस का गरुड़ स्तंभ मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: विदिशा जिले में

प्रश्न -: मालवा की गंगा किसे कहा जाता है ? mp gk questions answer in hindi

उत्तर -: क्षिप्रा नदी

प्रश्न -: ISO 9001-2008 अवॉर्ड पाने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश में स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

प्रश्न -: सतपुड़ा की रानी के नाम से किसे जाना जाता है ?

Ad 3
उत्तर -: पचमढ़ी

प्रश्न -: सहस्त्रधारा जल प्रपात किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: नर्मदा नदी

प्रश्न -: रानी लक्ष्मीबाई की समाधि मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: ग्वालियर

प्रश्न -: डचेस फॉल जल प्रपात कहां स्थित है ?

उत्तर -: पचमढ़ी

प्रश्न -: राणा प्रताप सागर किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: चंबल नदी

प्रश्न -: तानसेन समारोह मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर -: ग्वालियर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश का सबसे छोटा अभ्यारण्य कौन सा है ?

उत्तर -: रालामंडल अभ्यारण्य

प्रश्न -: ग्राम न्यायालय स्थापित करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस शहर को मिनी मुंबई कहा जाता है ?

उत्तर -: इंदौर

Latest MP GK Test In Hindi 2022 -:
प्रश्न -: ग्रेटर गंगऊ परियोजना किस नदी पर स्थित है ?

उत्तर -: केन नदी

प्रश्न -: कर्क रेखा मध्य प्रदेश के कितने जिलों से होकर गुजरती है ?

Ad 3
उत्तर -: 14 जिले

प्रश्न -: ताज-उल-मस्जिद, भोपाल का निर्माण किसने करवाया था ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर -: शाहजहां बेगम

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में प्रकाशित होने वाला पहला अख़बार कौन सा है ?

उत्तर -: ग्वालियर अख़बार

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में हिन्दी भाषा में प्रकाशित होने वाला प्रथम अखबार कौन सा था ?

उत्तर -: मालवा अख़बार

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के किस किले को भारत का जिब्राल्टर कहा जाता है ?

उत्तर -: ग्वालियर के किले को

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था कितने स्तर की है ?

उत्तर -: तीन स्तरीय

प्रश्न -: मध्य प्रदेश की संगीत राजधानी किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: मैहर

प्रश्न -: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद मध्य प्रदेश में कितने जिले रह गए थे ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर -: 45

प्रश्न -: मध्य प्रदेश के विधि पुरुष किसे कहा जाता है ?

उत्तर -: पंडित कुंजीलाल दुबे

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में कौन सी मिट्टी सर्वाधिक मात्रा में पाई जाती है ?

उत्तर -: काली मिट्टी

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में सिंगाजी का मेला किस जिले में आयोजित किया जाता है ?

Ad 3
उत्तर -: खंडवा

प्रश्न -: राजा मान सिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: ग्वालियर

प्रश्न -: ऐशबाग स्टेडियम मध्य प्रदेश में कहां स्थित है ?

उत्तर -: भोपाल

प्रश्न -: मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की स्थापना कब की गई थी ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर -: 1994

प्रश्न -: नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 % आरक्षण देने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश

प्रश्न -: विश्व विरासत स्थल खजुराहो के मंदिर मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं ?

उत्तर -: छतरपुर

प्रश्न -: जोगेश्वरी देवी का मेला मध्य प्रदेश में कहां आयोजित किया जाता है ?

उत्तर -: चंदेरी

अन्य लेख -:

मध्य प्रदेश सामान्य परिचय
मध्य प्रदेश के राज्यपाल की सूची
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की सूची
मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश की सूची
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की सूची
मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की सूची
Latest MP GK Mock Test 2022 -:
प्रश्न -: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकारों के नाम बताइए ?

उत्तर -: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध रंगमंच कलाकारों में बंसी कौल, हबीब तनवीर, सत्यदेव दुबे के नाम प्रमुख हैं।

प्रश्न -: मध्य प्रदेश में रंगमंच परंपरा की शुरुआत करने का श्रेय किसको जाता है ?

उत्तर -: कमलादेवी चट्टोपाध्याय

प्रश्न -: गम्मत नाट्य परंपरा मध्य प्रदेश के किस अंचल में प्रचलित है ?

उत्तर -: निमाड़ अंचल में

Ad 3
प्रश्न -: खम्ब स्वांग लोकनाट्य किस आदिवासी समाज द्वारा किया जाता है ?

उत्तर -: खम्ब स्वांग लोकनाट्य कोरकू आदिवासियों द्वारा किया जाता है इसमें पुरुष कलाकार स्त्री के वेश में विभिन्न मुद्राओं में नृत्य करते हैं।

प्रश्न -: तानसेन का वास्तविक नाम क्या था ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर -: तानसेन का वास्तविक नाम रामतनु पांडे था।

प्रश्न -: तानसेन का जन्म कहां हुआ था ?

उत्तर -: तानसेन का जन्म ग्वालियर जिले के बेहट ग्राम में 1506 ईसवी में हुआ था।

प्रश्न -: तानसेन ने संगीत की शिक्षा किस से ग्रहण की थी ?

उत्तर -: तानसेन ने संगीत की आरंभिक शिक्षा स्वामी हरिदास से ली तथा इसके बाद वह रीवा के राजा रामचंद्र के दरबार में शामिल हुए ।

प्रश्न -: तानसेन का देहांत कहां हुआ था ?

उत्तर -: तानसेन का देहांत आगरा में हुआ।

प्रश्न -: तानसेन का मकबरा कहां स्थित है ?

उत्तर -: तानसेन की इच्छा अनुसार इन का मकबरा सूफी संत मोहम्मद गौस की ग्वालियर स्थित समाधि के बगल में बनाया गया।

प्रश्न -: सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म कहां हुआ था ? (MP GK Questions Answer)

उत्तर -: सरोद वादक उस्ताद अलाउद्दीन खान का जन्म त्रिपुरा में 1881 में हुआ था। इन्होंने सरोद वादन की आरंभिक शिक्षा उस्ताद अली अहमद खान तथा उस्ताद वजीर से प्राप्त की।

Download pdf

More Related PDF

Maths Topicwise Free PDF >Click Here To Download English Topicwise Free PDF >Click Here To Download
GK/GS/GA Topicwise Free PDF >Click Here To Download Reasoning Topicwise Free PDF >Click Here To Download
Indian Polity Free PDF >Click Here To Download History  Free PDF > Click Here To Download
Computer Topicwise Short Tricks >Click Here To Download EnvironmentTopicwise Free PDF > Click Here To Download
Hindi Topicwise Free PDF >Click Here To Download Science Notes Download > Click Here To Download

mynotesadda.com will update many more new pdf and study materials and exam updates, keep Visiting and sharing our post, So more people will get this. This PDF is not related to mynotesadda.com  and if you have any objection over this pdf, you can mail us at info@mynotesadda.com

Here you can also check and follow our Facebook Page (mynotesadda ) and our Facebook Group. Please share, comment, and like Our post on Facebook! Thanks to Visit our Website and keep Follow our Site to know our New Updates which is Useful for Your future Competitive Exams.

Please Support By Joining Below Groups And Like Our Pages We Will be very thankful to you.

Comments are closed.